Sagar- भाजपा नेता की अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि, मंत्री राजपूत हुए भावुक

 

सागर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं खनिज बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन को भाजपा संगठन, सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। मोकलपुर को अंतिम विदाई देने उनके समर्थक और चाहने वाले सैकड़ो लोग का हुजूम उमड़ पड़ा, पथरिया जाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है, बड़े बेटे पुष्पेंद्र सिंह मोनू ने मुखाग्नि दी,

 

दिवंगत नेता की अंतिम यात्रा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान गोविंद सिंह राजपूत भावुक हो गए उनकी आँखों से आंसू निकल पड़े,

 

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अंतिम संस्कार स्थल पर स्व. मोकलपुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि स्व. मोकलपुर ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव सिद्धांतों और मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और कर्मठ था, जिसके कारण वे कार्यकर्ताओं और आमजन में समान रूप से लोकप्रिय रहे। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से पार्टी को लंबे समय तक लाभ मिलता रहा।

 

 

अंतिम यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 


By - sagar tv news
22-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.