महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा और फिर हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार |SAGAR TV NEWS|
एमपी के उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधवाबारा में महिला के साथ गलत काम के बाद मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मृतिका की पहचान अमशिया बैगा (45 वर्ष), पति सोहन बैगा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना 20 दिसंबर की है। एसडीओपी एस.सी. बोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजकुमार गोड ने महिला को अपने घर साफ-सफाई का काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। भरोसे में लेकर आरोपी ने महिला को अपने घर ले गया, जहां उसने पहले उसके साथ गलत काम किया और बाद में पहचान छिपाने की नीयत से उसकी मर्डर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी राजकुमार गोड ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ गलत काम और मर्डर की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतिका के देवर लाला बैगा ने बताया कि अमशिया रोज की तरह मजदूरी और घरेलू काम कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि काम का झांसा देकर उसकी इतनी बेरहमी से मर्डर कर दिया जायेगा। एसडीओपी एस.सी. बोहित ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और पुलिस किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चार्जशीट पेश की जाएगी। यह घटना समाज को झकझोरने वाली है और एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।