सागर- बीना में कोहरे का कहर, रेलवे ट्रैक पर थमी रफ्तार, ट्रेनें घंटों लेट |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के बीना में बीते तीन दिनों से सुबह-सुबह छाया घना कोहरा आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात पर भी भारी पड़ रहा है। अलसुबह सड़कों पर कोहरे की मोटी सफेद चादर बिछी रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि 20 से 30 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा है। कोहरे का सीधा असर रेलवे संचालन पर देखने को मिल रहा है, जहां बीना रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। बीना रेलवे जंक्शन यात्रियों के लिए परेशानी का केंद्र बन गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों लेट होने से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जमा है। यात्रियों को ठंड और कोहरे में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है, जिससे देरी लगातार बढ़ती जा रही है।

 

 

रेलवे सूत्रों के अनुसार बीना स्टेशन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भारी देरी से चल रही हैं। ट्रेन नंबर 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस करीब 5 घंटे, 16032 अंडमान एक्सप्रेस 3 घंटे, 12752 हमसफर एक्सप्रेस लगभग 10 घंटे, 12626 केरला एक्सप्रेस 8 घंटे, 12156 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 3 घंटे, 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस 3 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 6 घंटे, 11271 विंध्याचल एक्सप्रेस 5 घंटे, 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 4 घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, 12617 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस 2 घंटे, 12625 केरला एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 11071 कामायनी एक्सप्रेस 2 घंटे, जबकि 19168 अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से चल रही है। कोहरे के कारण न केवल यात्री परेशान हैं, बल्कि रेलवे का पूरा टाइम टेबल भी अस्त-व्यस्त हो गया है। यात्रियों का कहना है कि ठंड के साथ लंबा इंतजार उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है।

 

 

सोनू पालीवाल यात्री ने बताया कि सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, कोहरा इतना है कि कुछ दिख नहीं रहा। ट्रेन कई घंटे लेट है, जिससे यात्रा बेहद परेशानी भरी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

 

 


By - sagar tv news
23-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.