सागर- खुरई में कोहरे का कहर, 50 मीटर से कम हुई विजिबिलिटी, ट्रेनें घंटों लेट |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के खुरई शहर में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह-सुबह घने कोहरे और तेज सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे रहे कि अलसुबह सड़कों पर कोहरे की मोटी चादर बिछी नजर आई और दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होती दिखाई दी। ठंड और कोहरे के इस दोहरे असर से लोग घरों में दुबके नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग पूरी तरह ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। कई इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे का असर बना रहा।

 

 

घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेलवे यातायात पर देखने को मिला। खुरई रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। ट्रेन नंबर 11072 कामायनी एक्सप्रेस एक घंटे, 11271 विंध्याचल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 11703 डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस दो घंटे, 22162 राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा, 51886 दमोह-बीना पैसेंजर दो घंटे, 12185 रेवांचल एक्सप्रेस 40 मिनट, 22182 जबलपुर-गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 11601 मेमू ट्रेन आधा घंटा और 11071 कामायनी एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

 

 

ट्रेनों की देरी के कारण सागर और आसपास के क्षेत्रों में अप-डाउन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को घंटों ठंड में प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग ने बताया कि सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, ठंड बहुत ज्यादा है और कोई सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही। कोहरे की वजह से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं, जल्दी धूप निकलने का इंतजार है। फिलहाल मौसम साफ होने के बाद ही हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
23-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.