सागर- ठंड से राहत का संकल्प: कवीर मंदिर परिसर में असहाय वृद्धजनों को बांटे गए कंबल
सागर- ठंड से राहत का संकल्प: कवीर मंदिर परिसर में असहाय वृद्धजनों को बांटे गए कंबल
सागर। भीषण ठंड के बीच असहाय और जरूरतमंद वृद्धजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कवीर मंदिर परिसर में सेवा का एक सराहनीय महाअभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति के तत्वावधान में बड़ी संख्या में गरीब एवं असहाय वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए।
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समिति के वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक परमानंद कवीर पथी तथा श्रीमती कमला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से बचाव के साथ-साथ समाज में सेवा और संवेदना का संदेश देना रहा।
जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद नीरज ‘गोलू’ कोरी सहित अनेक समाजसेवी, कवीरपंथी अनुयायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
सेवा कार्य में इनका रहा विशेष योगदान
कंबल वितरण कार्यक्रम में संदीप कोरी, प्रीति कवीरपथी, विजय चंदू कोरी, राजेश फुसकेले, समाजसेवी रामेश्वर, फोटोग्राफर नीलेश चांदनी, महंत पूरनदास कवीर पथी, दीपा प्रजापति, यशोदा कोरी, लक्ष्मीनारायण कोरी, डॉ. हरदास कोरी, मोहन यादव, दीपक कवीर पथी, डॉ. तरुण कोरी, नीतू पटेल, पंकज कोरी, माधव मासाव, शैलेंद्र पटेल, भारती कवीरपथी, राजेश कवीरपथी, काशीराम कोरी, मुरलीधर मामा, भीकम कवीर पथी, विजेता, श्वेता, दिशा, रिदिमा कवीर पथी, सुनील कोरी, पूरन कवीर पथी, शिवराम पटेल, गोलू बडगैया, एल.डी. कवीर पथी एवं आरती पथी की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा और जनकल्याण कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।