Sagar- गर्माहट पाने भूसे के ढेर में छिपा था अजगर का जोड़ा, फिर पूंछ पकड़कर यूँ निकाला

 

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अजगर केवल खुले में धूप सेंकने नहीं निकल रहे, बल्कि बचाव के लिए सुरक्षित और गर्म जगह की तलाश में आबादी के आसपास भी पहुंच रहे हैं। सागर जिले के सानौधा इलाके में भारी-भरकम अजगर सांपों का जोड़ा मवेशियों के लिए रखे भूसे के ढेर में छिपकर गर्माहट ले रहा था। नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया। बाद में सर्पमित्र को बुलाया गया, जिन्होंने मशक्कत के बाद एक अजगर को पूंछ से पकड़कर बाहर खींच लिया, कुछ दिन पहले यहां से एक और अजगर पकड़ा गया था,

 

 

स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि वन विभाग से सूचना मिली थी कि सानौधा में वन विभाग के कार्यालय के पास भूसे के स्टाक में दो अजगर छिपे हैं। तीन चार दिन पहले यहां से करीब 8 फीट लंबे अजगर पकड़ा था और 5 से 6 फिट लम्बा दूसरा अजगर आज पकड़ा गया है

 


अकील के अनुसार भूसा काफी गर्म होता है, इस कारण अजगर सहित अन्य जानवर ठंड से बचने और गर्माहट के लिए भूसे के ढेर में छिप जाते हैं। ठंड में भूसे के ढेर में संभलकर घुसना चाहिए। इसमें जहरीले सांप सहित अन्य जहरीले जीव-जंतु छिपे हो सकते हैं

 

 


By - sagar tv news
23-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.