सागर-बंडा के बहरोल में अखंड दुर्गा चालीसा पाठ, नशामुक्त समाज का दिया संदेश

 

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में समाज कल्याण और जनकल्याण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से सागर जिले के तहसील बंडा के ग्राम बहरोल में 24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम बहरोल में जैसे ही केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला का आगमन हुआ, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं, रंगोली और भव्य स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। अखंड पाठ के दौरान दुर्गा चालीसा के मंत्रों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालु साधना में लीन नजर आए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूजा शुक्ला ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार आत्मा के उत्थान के लिए साधना अनिवार्य है। उन्होंने परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा दिए गए साधना क्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्रम से समाज में सकारात्मक और बहुमुखी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को समय दें और उन्हें योग, ध्यान व अध्यात्म की ओर प्रेरित करें, ताकि वे तनाव और बीमारियों से दूर रह सकें। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज के पतन का सबसे बड़ा कारण नशा है। भगवती मानव कल्याण संगठन समाज को नशा और मांस से मुक्त, चरित्रवान और चेतनावान बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि सागर मुख्यालय में अब तक 600 से अधिक गांवों को नशामुक्त किया जा चुका है। जो लोग कभी नशे के आदी थे, वे आज स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। संगठन द्वारा अवैध शराब के हजारों जखीरे पुलिस को सूचना देकर पकड़े गए हैं, जिससे सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सका है। कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रांतीय, संभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चालीराजा लोधी ने किया, जबकि अंत में जिला अध्यक्ष निरन सिंह लोधी ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।


By - sagar tv news
23-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.