सागर-बाघराज वार्ड के छत्रसाल नगर में लगा समाधान शिविर, नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण

 

सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बाघराज वार्ड अंतर्गत छत्रसाल नगर में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसुनवाई एवं समाधान आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाए बिना उनके क्षेत्र में ही समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना रहा। छत्रसाल नगर परिसर में आयोजित इस शिविर में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों ने सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जलप्रदाय, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निराकरण किया, वहीं शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

 

शिविर में मौजूद अधिकारियों ने नागरिकों को स्वच्छता एवं नगर विकास में सहयोग करने की अपील भी की। इस दौरान रहवासियों को बकाया बिजली बिल, कचरा प्रबंधन शुल्क एवं अन्य देय राशि समय पर जमा करने के लिए समझाइश दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमित भुगतान से नगर निगम को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होती है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलती है। जनसुनवाई शिविर में नागरिकों की भागीदारी उत्साहजनक रही। बड़ी संख्या में रहवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और समाधान मिलने पर संतोष व्यक्त किया। नगर निगम द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सीधे नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

 

शिविर में उपायुक्त एस.एस. बघेल, सहायक यंत्री संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री महादेव सोनी, आसिमा तिर्की, राजस्व निरीक्षक नीता वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि छत्रसाल नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर निगम का यह प्रयास न केवल जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहा है।


By - sagar tv news
24-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.