सागर- पानी को लेकर बड़ी कहासुनी, घर में घुस- कर परिवार पर हमला, महिलाएं और बच्चा घायल

 

सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पानी के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना नरयावली अंतर्गत ग्राम ईश्वरवारा में दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में महिलाओं और एक मासूम बच्चे सहित कई लोग घायल हो गए। पूरी वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार फरियादी देवेन्द्र जैन (48 वर्ष), पिता फूलचंद जैन, निवासी ग्राम ईश्वरवारा ने थाना नरयावली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे उनके खेत में लगातार पानी बह रहा था। इसी को लेकर उन्होंने पड़ोसी सुदामा राय को फोन कर शिकायत की थी। फोन पर हुई कहासुनी के बाद विवाद और बढ़ गया।

 

 

फरियादी के अनुसार, कुछ देर बाद संतोष लोधी उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए तो सुदामा राय, अनिकेत राय, सौरभ राय और राजेन्द्र राय भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में फरियादी देवेन्द्र जैन के हाथ में चोट आई, जबकि उनके बड़े भाई राजेन्द्र जैन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अरविन्द जैन की पीठ में चोट आई है। वहीं फरियादी की मां शीला जैन के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। भाभी रश्मि जैन के हाथ में चोट आई, जबकि भतीजे यश जैन के सिर में गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं।

 

 

घटना के दौरान अमर सिंह और रहीश यादव मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है।

 

 


By - sagar tv news
24-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.