Sagar- सड़क किनारे रखकर बेच रहा था 50 हजार की शराब, पुलिस ने माल सहित पकड़ा |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले की खुरई पुलिस ने 50 हजार कीमत की 105 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के साथ एक आरोपी को पकडा है। साथ ही रोजाना देर रात में दूसरे जिले से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर खुरई लाने वाले एक आरोपी तक भी पुलिस पहुंच चुकी है।
शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीहर रोड पर पुलिया के पास एक युवक के पास बड़ी मात्रा में शराब है। थाना प्रभारी ने बिना देर किए हुए टीम का गठन कर दबिश दी। एक व्यक्ति टीहर रोड सुनेटी की पुलिया के पास भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना का पंचनामा तैयार कर टीहर रोड सुनेटी की पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी सोहेब खान को पकड़ा जिसके पास से 5 पेटी सागर गोल्ड, 5 पेटी सफेद प्लेन, वियर की 30 केन सीलबंद अवस्था में मिले।
इस प्रकार कुल 500 पाव देशी शराब एवं 30 केन वियर की कुल मात्रा करीब 105 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे खाई पुरा निवासी साजिद खान और संजय राजपूत उसे एक कार से छोड़कर गए थे। वहां कोई ग्राहक आकर यह माल ले जाता। इसके बदले उसे कुल माल का 10 प्रतिषत कमीशन देना तय हुआ था। इस संबंध में आरोपी सोहेब खान निवासी अब्दुल हमीद वार्ड खुरई के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।