Sagar- चौराहे पर जमा गंदा पानी देख वार्डवासियों में नाराजगी, सड़क पर 2 घंटे का जाम |SAGAR TV NEWS|
सागर शहर के तिली तिराहे के पास सड़क पर अचानक जल भराव होने से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक चक्काजाम की स्थिति रही सड़क पर स्मार्ट सिटी के तहत बनाए गए पाइप से अचानक पानी सड़कों पर आ गया जिससे आने जाने वालों को बीच सड़क पर ही रुकना पड़ा, आस पास के लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय पार्षद पर ठीक से काम न करने के गंभीर आरोप लगाए। सड़क जाम के दौरान कई लोग प्रभावित हुए स्कूली बच्चों की बसें,
नौकरी पर जाने वाले लोग और अन्य कामों से निकले लोगों के वाहनों पहिए पानी के भराव की वजह से थम गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या को खत्म किया जाए और नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्यवाही करें वरना आगामी समय में क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।