Sagar - मंत्री के काफिले से पहले पार्षद का अनोखा विरोध, गड्ढों पर खींच दी चूने की लाइन

 

सागर जिले के बीना शहर में सड़क की बदहाली को लेकर एक बार फिर जनप्रतिनिधि का अनोखा अंदाज़ देखने को मिला। नानक वार्ड के पार्षद बीडी रजक ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले के बीना आगमन से पहले झांसी रेलवे गेट पर बने ओवरब्रिज की जर्जर हालत को उजागर करने के लिए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद ने ओवरब्रिज पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चारों ओर चूने की सफेद लाइन खींचकर वाहन चालकों को सतर्क करने के साथ-साथ प्रशासन को आईना दिखाने की कोशिश की।

 

 

 

नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक शुरू से ही आम जनता की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। झांसी रेलवे गेट पर बने ओवरब्रिज पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं, जिससे रोजाना वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यहां दोपहिया वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। पार्षद द्वारा इस समस्या को लेकर पहले भी प्रदर्शन किए गए और संबंधित विभागों को शिकायतें सौंपी गईं, लेकिन समाधान अब तक अधूरा ही है।

 

 

 

ओवरब्रिज की खास बात यह है कि इसका एक हिस्सा मध्यप्रदेश शासन के अधीन आता है, जबकि दूसरा हिस्सा रेलवे प्रशासन के अंतर्गत है। शासन की ओर से अपने हिस्से के गड्ढों को तो भर दिया गया, लेकिन रेलवे क्षेत्र में आने वाले हिस्से की अनदेखी की गई। इसी कारण पुल का एक हिस्सा आज भी खतरनाक स्थिति में है।

 

 

 

पार्षद बीडी रजक ने एसडीएम से लेकर रेलवे अधिकारियों तक कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद का कहना है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का काफिला इसी ओवरब्रिज से होकर गुजरने वाला था। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए उन्होंने गड्ढों के चारों ओर चूने की लाइन खींचकर चेतावनी दी, ताकि वाहन चालक सतर्क रहें और प्रशासन की लापरवाही भी सामने आए।

 

 

 

 

 

बीडी रजक पार्षद, नानक वार्ड ने बताया कि मैंने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। किसी की जान जाए, उससे पहले चेतावनी देना जरूरी था। पार्षद का यह अनोखा विरोध अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग अब जागेंगे, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही मरम्मत होगी।


By - sagar tv news
25-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.