जंगल में लग्जरी कारों की रोशनी में हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा, 40 लाख का माल जप्त |SAGAR TV NEWS|
जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। जहां पुलिस ने जंगल में दबिश देकर जुए के बड़े फड़ को पकड़ते हुए 40 लाख रुपये से ज्यादा के माल समेत कई नामचीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला शहडोल जिले का है जहां सिंहपुर थाना पुलिस ने केरहा के जंगल में दबिश दी। बता दें की जंगल में लग्जरी कारों की हेडलाइट की रोशनी में फड़ चल रहा था।
इस सनसनीखेज कार्रवाई में शहडोल शहर के नामचीन 11 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 7 को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 4 आरोपी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बताया गया कि सिंहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केरहा के जंगल में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया क्षेत्र के लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जुए का मास्टरमाइंड रामजी शर्मा बताया गया। पुलिस ने मौके से 3 लग्जरी कारें, 9 एंड्रॉयड मोबाइल और 27 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। इस सामग्री की कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मामले में सिंहपुर थाना प्रभारी एम.एल. रहंगडाले ने जानकारी दी।