Sagar- फसलों को बर्बाद कर रहे जंगली जानवर, अपनायें देशी उपाय, फिर खेत में नहीं घुसेंगे SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले में रवि सीजन की 5 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई है. लेकिन अब जंगल से लगे इलाको में खेती करने वाले किसानो की फसलों को जंगली जानवर बर्बाद कर रहे है, हिरण, नीलगाय, बंदर और जंगली सूअरो से किसान परेशान है, कड़ाके की ठंड में रात रात भर जागकर रखवाली करनी पड़ रही है, जिस खेत में सूअर घुस जाते यही उसे बर्बाद समझो, इसी तरह हिरण और नीलगाय गेहूं की फसल को चर लेते है,

 

सानौधा सिमरिया मिडवासा चंदोख गांव के किसान परेशान है इस तरफ 100 हिरणो का झुंड और 15 नीलगायों का झुण्ड है, जंगली सूअर और बंदर भी बड़ी तादाद में है किसान नीरज सिंह और तुलसीराम सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड में किसान खेतों में मेहनत करके अपनी फसल को तैयार करते हैं लेकिन जंगली जानवर इनको नुकसान पहुंचा रहे हैं कई बार वन विभाग में शिकायत कर चुके है लेकिन इनका कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. खेती में ही जो अनाज निकलता है उसी से हम लोगों का परिवार चल रहा है जब फसल नहीं होगी तो क्या करेंगे

 

सागर में कृषि विभाग के अधिकारी जितेंद्र सिंह राजपूत बताते हैं कि सबसे अच्छा उपाय है कि वह अपने खेत में फेंसिंग कर ले, फेंसिंग के रूप में बाढ़ लगा सकते हैं कई जगह पर पत्थर की बाउंड्री भी बना लेते हैं इसके अलावा जो बंबू मिशन चल रहा है, उसमें अपनी मेढ के किनारे पर घने बांस लगा ले तो इससे भी जंगली जानवर से सुरक्षा होती है, कुछ ध्वनि यंत्रों का उपयोग कर सकते हैं आवाज सुनकर जंगली जानवर दूर रहते हैं, इसके अलावा कुछ बाजार में केमिकल आते हैं जिनको अपने खेत की मेड़ के चारों तरफ डाल दें उनकी बदबू की वजह से जंगली जानवर नहीं आते और गोमूत्र डालने से भी इसकी बदबू की वजह से कई बार जंगली जानवर खेतों में नहीं आते हैं.

 

 


By - sagar tv news
25-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.