चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला, RPF की फुर्ती से बची जान

 

एमपी के रतलाम रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म तथा ट्रेन के पायदान के बीच फंस गई। महज एक सेकंड की देरी महिला की जान ले सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ की सतर्कता और फुर्ती से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

 

 

यह पूरी घटना रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार की है। बुधवार शाम ट्रेन के रवाना होने के दौरान दो महिला यात्री जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म तथा ट्रेन के बीच फंस गई, जबकि दूसरी महिला प्लेटफार्म पर गिर पड़ी।

 

 

 

 

घटना के वक्त प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राठौर, चंद्रकांत तिवारी और सब इंस्पेक्टर श्रद्धा ठाकुर ने बिना समय गंवाए तुरंत महिला को बाहर खींच लिया। उनकी तत्परता से महिला की जान बच गई। दोनों महिलाओं को मामूली खरोंचें आईं, जिसके बाद ट्रेन को रुकवाकर उन्हें सुरक्षित वापस ट्रेन में बैठाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पल की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। आरपीएफ की इस बहादुरी की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने सराहना की है।

 

 

 

श्रद्धा ठाकुर, सब इंस्पेक्टर, RPF बताया कि “चलती ट्रेन से उतरना या उसमें चढ़ना बेहद खतरनाक है। इस घटना में दोनों महिलाएं बाल-बाल बची हैं। यात्रियों से लगातार अपील की जाती है कि वे ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें।” आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की टीम प्लेटफार्म पर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहती है।

 

 

 

 

इसके बावजूद कई यात्री जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी कर देते हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आते हैं। रतलाम स्टेशन की यह घटना एक बार फिर चेतावनी है कि चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना जानलेवा हो सकता है। आरपीएफ की सजगता ने इस बार तो जान बचा ली, लेकिन यात्रियों को भी नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।


By - sagar tv news
26-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.