बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा ट्रक चालक, सड़क पर बिखरी मटर की बोरियां

 

सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मटर से भरा हुआ तेज रफ्तार आईसर ट्रक पलटने से अफरा तफरी मच गई, कुछ बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, तो वहीं मटर की बोरियां सड़क पर ही बिखर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मामला एमपी के रतलाम का है। जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रतलाम की सैलाना सब्जी मंडी से मटर फली भरकर औरंगाबाद (महाराष्ट्र) की ओर जा रहा आईसर ट्रक गीता मंदिर रोड पर तेज गति से गुजर रहा था। शहरी क्षेत्र में अचानक सामने एक बाइक सवार आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन ओवरस्पीड के कारण वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। और ट्रक सड़क पर पलट गया।
हादसे के दौरान सड़क पर मटर से भरी बोरियां बिखर गईं। इस दौरान कई बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर फैली मटर की बोरियों को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि शहर के बीचों-बीच भारी वाहन को इतनी तेज रफ्तार से क्यों चलाया जा रहा था।
वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
26-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.