सागर- ब्रिटिश काल में बना 121 साल पुराना चर्च, आज तक नहीं आई एक भी दरार |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के बीना में एक ऐसा चर्च मौजूद है जो ब्रिटिश शासन काल के समय का बना हुआ है 121 साल बाद भी इसमें कोई दरार नहीं आई है। चर्च निर्माण में पत्थर, लोहा और लड़की का प्रयोग किया गया है। इसमें दूर-दूर तक सीमेंट का उपयोग नहीं हुआ। यह चर्च अपने आप में काफी अनूठा है।
ये चर्च बीना रेलवे जंक्शन के पास पूर्वी रेलवे कॉलोनी में स्थित सेंट जॉन्स चर्च है।
बताया जाता है कि वैसे तो चर्च के भवन का निर्माण साल 1896 में शुरू हो गया था। जो 1904 में बनकर तैयार हो गया था। इसे इंडो-गांथिक शैली में निर्मित किया गया है।

 

यह बुंदेलखंड क्षेत्र की सबसे पुरानी अभिलेखीय इमारतों में से एक है साल 1885 में बीना रेलवे जंक्शन से सागर जिले तक भारतीय मिडलैंड रेलवे की पहली रेल लाइनें शुरू की गई थी। संभवत यह चर्च भवन ब्रिटिश रेलवे अधिकारियों के लिए उनकी धार्मिक सेवाओं के संचालन के लिए बनाया गया था। यह चर्च भवन बड़े पत्थरों से बनाया गया है इन पत्थरों को भवन के अंदर लंबी लोहे की छड़ों और बाहर चौड़े लोहे के रेलवे गर्डर से मजबूती से जोड़ा गया है,

 

जो इमारत के मुख्य कोनों पर बड़े बोल्टों के साथ बांधे गए हैं. यह बुंदेलखंड और मालवा क्षेत्र का एकमात्र चर्च भवन है जो बड़े पत्थरों से बनाया गया है इसके भवन की छत की टाइलें 1865 की है। यहां 121 साल पुरानी ईगल डाइस है। चर्च की घंटी का वजन करीब 100 किलोग्राम है। इसको लेकर डॉ. शिरीन कम्फर्ट ने जानकारी दी।-

 

 


By - sagar tv news
26-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.