सागर- अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन, कविताओं से गूंजा यशोदा पैलेस

 

baa

सागर- अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन, कविताओं से गूंजा यशोदा पैलेस

सागर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर शहर के होटल यशोदा पैलेस में एक भव्य काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक आयोजन का उद्देश्य वाजपेई जी के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन रामनरेश सिंह राजपूत द्वारा किया गया। काव्य संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत ने की, जबकि पप्पू राय (सिहोरा) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कविताओं के माध्यम से अटल जी को श्रद्धांजलि

संगोष्ठी में बुंदेली एवं हिंदी साहित्यकारों ने देशभक्ति, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों पर आधारित कविताओं का पाठ किया। प्रमुख रूप से डॉ. महेंद्र सिंह गौर, त्रिपाठी जी, तर मलैया जी, बुंदेली साहित्यकार पूरन सिंह, विक्रम सिंह राजपूत (अधिवक्ता), नरजेश यादव, अतुल ठाकुर, राजेश मिश्रा, बृजराज सिंह ठाकुर और आयुष सिंह राजपूत ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन त्रिपाठी जी द्वारा किया गया।

आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विक्रम सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


By - Sarju Patel, Sagar Tv News
26-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.