सागर में आईएमए और नगर निगम की मैराथन, स्वच्छता से स्वास्थ्य तक की दौड़, स्वस्थ भारत का संकल्प

 

स्वच्छता और स्वास्थ्य को जन-जन की दिनचर्या से जोड़ने की दिशा में सागर में एक बड़ी पहल देखने को मिली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और सागर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मैराथन” का भव्य शुभारंभ और प्रीमियर लॉन्च कार्यक्रम आज सागर में संपन्न हुआ। यह मैराथन रविवार, 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। मैराथन की शुरुआत खेल परिसर से होगी, जो बस स्टैंड, डिग्री कॉलेज, जैन स्कूल, मेडिकल कॉलेज रोड, तिल्ली तिराहा और मनोरमा कॉलोनी से होते हुए पुनः खेल परिसर में समाप्त होगी। आयोजन में 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों का जागरूक और सक्रिय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मैराथन न सिर्फ फिटनेस को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों को स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगी। आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि यह मैराथन सागर शहर में स्वास्थ्य को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, सुरक्षित मातृत्व, क्षय रोग जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।

 

आईएमए की ओर से सभी श्रेणियों के विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी के पहले 50 प्रतिभागियों को मेडल मिलेगा, जबकि सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मैराथन के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है, जिसके लिए नागरिक www.imasagar.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आईएमए सागर और नगर निगम ने शहर के सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक मैराथन में भाग लेकर “स्वस्थ सागर–स्वच्छ सागर” के संकल्प को मजबूत करने की अपील की है। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद इलयास, डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. संतोष, श्री गौरव, श्री अरविंद सोनी सहित बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।


By - sagar tv news
26-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.