sagar---सागर- 5 दिन बाद खुली मंडी में बंपर अवाक, जानिए क्या रहे आज के अनाज भाव |SAGAR TV NEWS|

सागर की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी में 5 दिन बाद किसानों से खरीदी शुरू हो सकी है हालांकि अनाज के भाव में ज्यादा कुछ कोई अंतर देखने को नहीं मिला लेकिन शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में 25000 क्विंटल अनाज की डाक की गई है, इसके पहले पिछले रविवार को आखिरी डाक की गई थी रविवार को छुट्टी होने के बाद सोमवार और मंगलवार को व्यापारियों की लूट की घटना को लेकर हड़ताल थी बुधवार को छुट्टी रहती है गुरुवार को 25 दिसंबर क्रिसमस का अवकाश था इसी के चलते हफ्ते के पांचवें दिन पहली डाक की गई अब शनिवार को सप्ताह का आखिरी दिन है रविवार को फिर अवकाश रहेगा

 


कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को अनाज के क्या भाव रहे आईए जानते हैं, सबसे अधिक मक्का की 17598 क्विंटल खरीदी की गई 362 किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे थे जिसमें मक्का का न्यूनतम भाव 1360 रुपया प्रति क्विंटल मॉडल भाव 1500 और अधिकतम भाव 1755 रुपए प्रति क्विंटल मिला इसके बाद 5000 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी की गई जिसमें सोयाबीन का न्यूनतम भाव 2100 मॉडल भाव 4300 और अधिकतम भाव 4905 रुपए प्रति क्विंटल मिला, वहीं गेहूं की बात करें तो

 

इसका न्यूनतम भाव 2360 मॉडल भाव 2455 और उच्चतम भाव 2685 रुपया प्रति क्विंटल मिला है, चना का न्यूनतम भाव 2500 मॉडल भाव 5070 और अधिकतम भाव 519 रुपए रहा, मसूर का न्यूनतम भाव अधिकतम भाव 8275 रुपया प्रति क्विंटल, बटरी का न्यूनतम भाव 2405 अधिकतम भाव और 3805 रुपए मिला, इसी तरह है तेवड़ा का न्यूनतम भाव 2405 अधिकतम भाव 29 40 रहा उड़द का भाव 5900 प्रति क्विंटल मेला सरसों का न्यूनतम भाव 6030 और अधिकतम भाव 7375 रुपए रहा इसके अलावा मटर और आलसी नहीं आने से कोई खरीदी नहीं हो पाई

 

 


By - sagar tv news
26-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.