Sagar | जीजा साले को शराब के जखीरा के साथ पकड़ाए, ऐसे खुली पोल
सागर जिले की रहली पुलिस ने जीजा साले को 32 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा है, यह शराब से भरा पिकअप धड़ल्ले से तस्करी कर रहा थे लेकिन यह वाहन दीवार से टकरा गया और पूरे मामले की पोल खुल गई सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पाटई ग्राम के पास से पिकअप वाहन सहित 32 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने वाहन चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जब्त शराब की कीमत एक लाख साठ हजार रुपए है। वाहन शराब लेकर गौरझामर से रहली की ओर आ रहा था
तो वहीं पुलिस के मुताबिक आरक्षक दीपक तिवारी व विनोद विश्वकर्मा गुरुवार रात्रि गश्त कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में अवैध शराब बहेरिया से ग्राम पाटई रोड तरफ जा रही है।
अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर प्रधान आरक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे कि पाटई ग्राम के बाहर बहेरिया तरफ से एक सफेद रंग का पिकअप लोडिंग वाहन आते दिखा। पुलिस को देख चालक ने वाहन पाटई ग्राम में अंदर तरफ मोड लिया और तेज गति व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर भागने लगा। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गया और रुक गया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की तो वाहन में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति बैठा था, पीछे शराब की 32 पेटियां रखी थीं।
प्रत्येक पेटी में लाल शराब के 50-50 पाव रखे थे। जिसकी कुल कीमत एक लाख साठ हजार रुपए है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वाहन चालक ने अपना नाम कैलाश पिता भगवानदास काछी निवासी नरेटा थाना गढ़ाकोटा व साथ बैठे अन्य व्यक्ति ने सुनील 22 पिता मंजू काछी निवासी तेंदूखेड़ा थाना तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर बताया। जिन पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है