Sagar - गोपालगंज थाना प्रभारी को हटाया, SP ने घनश्याम शर्मा को सौंपी जिम्मेदारी

 

सागर में शुक्रवार को हुई क्राइम मीटिंग के बाद तीन थाना प्रभारी को बदला गया है, जिसमें लगातार विवादों में रहने वाले गोपालगंज थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर भानगढ़ थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा को गोपालगंज भेजा गया है। केसली प्रभारी हरीराम मानकर को देवरी थाना भेजा गया है।

 

 

 

यह ट्रांसफर आदेश सागर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने जारी किया
पुलिस अधीक्षक द्वारा एक सप्ताह में स्थानांतरण का यह तीसरा बड़ा आदेश है। इसके पूर्व एसपी ने गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत को डीसीबी शाखा, बहेरिया के गजेंद्र जौहरिया को लाइन और डीएसबी शाखा प्रभारी निरीक्षक नवीन जैन को मालथौन थाना स्थानांतरित किया गया है। दरअसल गोपालगंज थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा की लापरवाही पूर्वक कार्यप्रणाली और विवादित छबि के कारण उन्हें हटाया गया है।

 

 

 

 

 

जिले में अपराधों की विवेचना में सबसे पीछे रहने के कारण और क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की रोकथाम में नाकामी के चलते उन्हें थाने से लाइन भेजा गया है। थाना प्रभारी के संरक्षण में क्षेत्र में अवैध स्पा सेंटर संचालित होने की भी शिकायत पुलिस अधीक्षक को की गई थी। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी शहर सहित जिले भर के आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों को और स्थांतरित किया जाना है।

 

 

 

 


बता दे की सागर शहर सहित जिलेभर में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं से आमजन कहीं ना कहीं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है जिसकी वजह से पुलिस की छवि पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं लगातार आ रहे इस तरह के मामलों की बात पुलिस अधीक्षक अब लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ सख़्त रुख अपना लिया है,


By - sagar tv news
27-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.