सागर- कार्यवाई की मांग को लेकर एक घंटे तक जाम रहा नेशनल हाईवे, आश्वासन के बाद माने लोग

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में लोगों ने सड़क पर डेड बॉडी रखकर जाम लगा दिया। जो करीब एक घंटे तक लगा रहा। लोग एक व्यक्ति की हादसे में जान जाने के बाद कार्यवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। तस्वीरें थाना इलाके के ऐरन मिर्जापुर गांव की हैं।

 

बताया जा रहा है कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है। जहां पिपरिया खास निवासी शैतान अहिरवार अपनी पत्नी झनक रानी के साथ बस में राहतगढ़ से अपने गांव वापिस जा रहा था। एरन गांव में बस रुकी और बस से उतरकर दोनों पति-पत्नी रोड क्रॉस कर अपने गांव जा रहे थे। तभी राहतगढ़ तरफ से आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रक में से एक ने शैतान अहिरवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका मौके पर ही दम निकल गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को राहतगढ़ अस्पताल भिजवाया।

 


पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए बॉडी का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपी।
वहीं शनिवार को गुस्साए परिजनों ने कार्यवाई की मांग को लेकर राहतगढ़-विदिशा रोड नेशनल हाइवे 146 ऐरन गांव में डेड बॉडी रखकर जाम लगा दिया। जिससे काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। इस बात की सूचना मिलने पर एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया साथ ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने कांग्रेस नेता नीरज शर्मा के आश्वसन के बाद जाम खत्म किया।

 

 


By - sagar tv news
27-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.