सागर- ठंड से राहत: श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने शनि देव मंदिर परिसर में गर्म कपड़ों का वितरण किया
सागर- ठंड से राहत: श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने शनि देव मंदिर परिसर में गर्म कपड़ों का वितरण किया
सागर। बढ़ती ठंड को देखते हुए श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा मंगलवार को शनि देव मंदिर, कबुला पुल परिसर में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। सेवा अभियान के तहत टोपे, मोज़े, गला बंद, स्वेटर सहित अन्य ऊनी वस्त्र असहाय एवं ठंड से प्रभावित लोगों को प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें गर्म कपड़े पहनाए और ठंड से बचाव के लिए जागरूक भी किया। सेवा कार्य में रामेश्वर कोरी, विजय चंदू कोरी, राजेश फुसकेले, शैलेंद्र पटेल, लक्ष्मीनारायण (मुन्ना मासाव), मोहन यादव, मुन्ना पाठक, सुनील कोरी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
चाय-बिस्कुट भी वितरित किए गए
सेवा अभियान के दौरान मंदिर परिसर में बैठे जरूरतमंद लोगों को चाय और बिस्कुट भी वितरित किए गए। समिति सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सर्दी के मौसम में लगातार इस तरह के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
समिति ने आमजन से अपील की कि वे भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे।