सागर- सिगरेट के पैसे नहीं देने पर ज्वैलर्स से बड़ी कहासुनी, और फिर VIDEO वायरल

सागर शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर बस स्टैंड का है, जहां मामूली सी बात पर असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। सिगरेट पीने के लिए पैसे देने से मना करना एक ज्वैलर्स संचालक को भारी पड़ गया और बदमाश ने सरेआम उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, चकराघाट वार्ड निवासी अभिषेक सोनी, जो पेशे से ज्वैलर्स संचालक हैं, अपने एक मित्र के साथ चाय पीने सागर बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक अमरेंद्र सिंह ने उनसे सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगे। अभिषेक द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

 

आरोप है कि युवक ने अभिषेक सोनी पर सरेआम हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस मारपीट से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि कई युवकों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अभिषेक सोनी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी अमरेंद्र सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिनदहाड़े बस स्टैंड जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना से आम नागरिकों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
27-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.