सागर- भोपाल से आये अधिकारी ने शहर का किया भ्रमण, कामों को जल्दी पूरा करने के निर्देश |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के बाशिंदों को सुविधाएं मुहैया कराने, शहर में हो रहे विकास कार्यों के अलावा तमाम चीजें की जा रही हैं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसी को लेकर सागर पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास के अपर आयुक्त शिशिर गेमावत ने सागर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ कार्यों की समीक्षा की साथ ही निरीक्षण भी किया। 

 

 

बताया गया की कनेरादेव में प्रधानमंत्री आवास योजना ए एच पी घटक के अंतर्गत 1260 आवासों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से 576 आवासों का निर्माण किया जा चुका है बाकी 684 आवासों का काम प्रगति पर है। पूरे किए गए 576 आवास हितग्राहियों को आवंटित किए जा चुके हैं। बाकी आवासों का काम पूरा होने के बाद हितग्राहियों को आवंटन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अपर आयुक्त ने कनेरादेव में बनाए जा रहे आवासों का काम गुणवत्तापूर्ण जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रहवासियों से चर्चा भी की । 

 

निगमायुक्त के मुताबिक अपर आयुक्त शिशिर गेमावत ने मसवासी ग्रंट स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण कर कचरा प्रसंस्करण इकाई में कचरा से खाद बनाए जाने का अवलोकन किया। इस दौरान अपर आयुक्त ने सीवर प्रोजेक्ट के पथरिया हाट स्थित एसटीपी प्लांट का निरीक्षण कर सीवर लाइन के गंदे पानी से पानी के शुद्धिकरण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान निगम के इंजीनियर समेत नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

दरअसल अपर आयुक्त शिशिर गेमावत (आईएएस) ने निगम आयुक्त राजकुमार खत्री और मेघ तिवारी, प्रभारी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग की मौजूदगी में नगर निगम सागर समेत जिले की नगरीय निकायों की बैठक ली। जहां स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 की टूल किट के तहत कार्यों को करने के निर्देश दिए साथ ही पीएम आवास योजना के एएचपी और बीएलसी घटक की प्रगति की समीक्षा की, इसके अलावा स्थल निरीक्षण कर कामों की प्रगति की जानकारी ली।

 

 


By - sagar tv news
27-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.