सागर- निगम आयुक्त खुद उतरे मैदान में, कटरा मस्जिद के पास अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

 

 

 

 

 

 

सागर शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शनिवार को सागर नगर निगम आयुक्त स्वयं मैदान में उतरे और कटरा मस्जिद क्षेत्र के पास अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। शहर के व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में अतिक्रमण से न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का नेतृत्व किया।

 

 

 

कटरा मस्जिद के पास सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अस्थायी दुकानें और अन्य निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में अतिक्रमण सामग्री जब्त की। जप्त किए गए सामान में दो पलंग, पांच टेबल, तीन इंग्ल, तीन कपड़े वाले स्टैंड, बारह खुली इंग्ल, दो बंडी टेबल, एक बच्चों का झूला और चार छज्जे शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखा, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं नगर निगम अमले ने अतिक्रमण हटाते समय सख्ती के साथ-साथ संयम भी बनाए रखा।

 

 

नगर निगम आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न होने पाए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करना नगर निगम की प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि अतिक्रमण हटने से क्षेत्र में अब आवागमन आसान हो गया है। साथ ही सड़क हादसों की आशंका भी कम होगी। सागर नगर निगम की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 


By - sagar tv news
27-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.