Sagar -कॉरिडोर के दोनों तरफ 32 लाख में लग रही जालियां, शहरवासियों ने की तारीफ

 

सागर शहर की खूबसूरत लाखा बंजारा झील के कॉरिडोर पर अब चैनलिंग जालियां लगना शुरू हो गया है, सुरक्षा के मद्दे नजर यह बड़ा कदम उठाया गया है जहां कॉरिडोर की दोनों तरफ नगर निगम प्रशासन के द्वारा जालियां लगवाना प्रारंभ कर दिया है। इसको देखकर शहरवासियों ने नगर निगम प्रशासन के इस कार्य की सराहना की है। लोगों की माने तो जालियां लगने से अब तालाब में कॉरिडोर से कूदने के माम‌लों में कमी आएगी और पुलिस का कुछ काम कम होगा। क्योंकि कारिडोर पर जालियां नहीं होने से अभी तक कई लोगों मैं इसे अपना जान देने का जरिया बना लिया था

 

 

 

 

कॉरिडोर पर अभी 1 फीट की रेलिंग है और 4 फीट ऊंची 6 फीट लंबी जलियां लगाई जा रही है दोनों ही तरफ लगभग 1200 जलियां लगाई जानी है एक महीने में यह काम लगभग पूरा हो जाएगा जानकारी के अनुसार 32 लाख की लागत से नगर निगम के द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है हालांकि मार्च 2025 में ही इसको लेकर प्रस्ताव पास हो गया था और बजट में भी इसे शामिल किया गया था लेकिन निगम के पास पैसों की कमी होने के चलते यह काम लगातार डालता जा रहा था

 

 

 

और तालाब से लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही थी जिससे शहर वासी इंतजाम करने की मांग कर रहे थे शहर वासियों की सुरक्षा और उनकी मांग को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और अब साल के अंत होने से पहले इसका काम शुरू हो गया है 26 जनवरी से पहले कॉरिडोर के दोनों तरफ दोनों ही किनारो से जलियां लग जाएंगी

 

 

 

 

इन जालियों की लगने से तालाब की खूबसूरती में तो कोई कमी नहीं आएगी लेकिन सेल्फी लेने वाले और फोटो खींचने वालों का मन जरूर हल्का हो सकता है, फिलहाल जालियों को लगता देख एक और धड़ा जो परेशान है वह है तालाब से मछलियां निकलने वाली क्योंकि कॉरिडोर से झूम कर कई लोग लंबे समय से मछलियां निकल रहे थे लेकिन जालियां लगने से ऐसा नहीं कर पाएंगे


By - sagar tv news
28-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.