युवक पर अस्मत लूटने का आरोप लगाने वाली लड़की ने ये क्या किया, की पहुंच गई अस्पताल
नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर अस्मत लूटने का आरोप लगाने वाली युवती ने घातक कदम उठा लिया, जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला शिवपुरी जिले का है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर 7 महीने पहले अस्मत लूटने का आरोप लगाने वाली लड़की ने नींद की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया है जिसे गंभीर हालत में शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है
मामले में पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर केस वापस लेने के लिए गायत्री शर्मा उनके पति बेटा और ड्राइवर दबाव बना रहे हैं वह 7 महीने से परेशान चल रही है इसलिए उसने घातक कदम उठाया है। साथ ही उसने ये भी आरोप लगाया कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो उसके जिम्मेदार गायत्री शर्मा, उनके पति और बेटा होगा।
जानकारी के मुताबिक युवती ने 6 पेज का सुसाइड नोट भी जारी किया है जिसमें उसने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा उनके पति संजय शर्मा और बेटा रजत शर्मा समेत ड्राइवर सोनू शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी न्याय की गुहार लगाई है।