Sagar - बाघ की रहस्यमई मौत बनी सनसनी, पोस्टमार्टम खोलेगा राज |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के ढाना हिलगन सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक वयस्क बाघ की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली है, सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और इधर वन विभाग भी एलर्ट हुआ दक्षिण वन मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारियों से भी संपर्क किया इस टाइगर की मौत कैसे हुई है इसके कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा भी माना जा रहा है की आजकल जंगली एरिया से लगे खेतों में किसानों के द्वारा जानवरों से फसल का बचाव करने के लिए करंट या अन्य घातक चीज लगा देते हैं जिसकी चपेट में आने से टाइगर की मौत हो सकती है लेकिन इस 6 साल के बाघ के अंग सलामत है करंट का निशान नहीं है इसलिए ये रहस्यमई मौत कैसे हुई यह बड़ा सवाल है नौरादेही की जंगलों से 2 km दूर है हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि यह बाघ पन्ना टाइगर रिजर्व का भी हो सकता है फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है

 

 


नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर ए ए अंसारी का कहना है कि यह टाइगर नौरादेही का है या पन्ना टाइगर रिजर्व का है इसको कंफर्म करने के लिए एक-दो दिन का समय लग सकता है अभी इसका पोस्टमार्टम करवा रहे हैं फोटोस वगैरह जो है उसको भी चेक कर रहे हैं लेकिन अभी यह टाइगर किस कंडीशन में मिला है वह 24 से 48 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है ठंड से कभी टाइगर की मौत नहीं होती है इसलिए इसकी वजह क्या है पीएम रिपोर्ट से इसके बारे में पता चल जाएगा.

 

 

नौरादेही की बात करें तो यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है और यहां पर वर्तमान में शावक सहित मिलाकर 26 टाइगर है साल 2018 में राधा और किशन को लाकर दोबारा बसाहट की गई थी इसके पहले आखिरी बार 2008 में यहां पर टाइगर देखा गया था जुलाई 2026 में यहां पर चीता लाने की भी तैयारी चल रही है, टाइगर के अलावा यहां पर तेंदुआ और भारतीय भेड़िया सहित भालू नीलगाय चीतल चिंकारा जैसे कई वन्य प्राणी है

 

 


By - sagar tv news
28-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.