सागर में गरजा संघर्ष का स्वर, अध्यक्ष बोले पहले गोरों से लड़े, अब चोरों से लड़ेंगे, कांग्रेस स्थापना दिवस पर

 

सागर में गरजा संघर्ष का स्वर, अध्यक्ष बोले पहले गोरों से लड़े, अब चोरों से लड़ेंगे, कांग्रेस स्थापना दिवस पर

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और संघर्ष की विरासत को याद करते हुए सागर में कांग्रेस स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने समस्त कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। वर्ष 1885 में कांग्रेस की स्थापना देशवासियों को उनके अधिकार दिलाने और अंग्रेजी हुकूमत से आजादी के संघर्ष के लिए की गई थी। करोड़ों देशवासी कांग्रेस के बैनर तले एकजुट होकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े और अंततः ब्रिटिश सरकार को देश छोड़कर जाना पड़ा।

 

 

महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, बलिदान और सेवा की गौरवशाली परंपरा से भरा हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया। सुई से लेकर जहाज तक, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास में कांग्रेस सरकारों का ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की सरकार विकास की बजाय सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने, ठेके पर देने और नाम बदलने में लगी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा—“हमने पहले गोरों से लड़ाई लड़ी थी, अब चोरों से लड़ने की बारी है।”

 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और अमित राम जी दुबे ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष ने माना। इस अवसर पर युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवारजन उपस्थित रहे। स्थापना दिवस का यह आयोजन कांग्रेस के इतिहास, संघर्ष और भविष्य के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया।


By - sagar tv news
28-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.