सागर- धार्मिक स्थल के पास अब नहीं बनेगा शौचालय, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक |SAGAR TV NEWS|
सागर के बड़ा बाजार स्थित श्री राम चौक के पास बनाये जा रहे शौचालय के निर्माण पर रोक लगा दी गयी है। मतलब यहां पर अब शौचालय नहीं बनाया जाएगा, लोगों की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने ये निर्णय लिया है। वो खुद ही मौके पर मुआयना करने पहुंचे थे, उन्होंने स्थिति को देखा लोगों से बात की और तत्काल प्रभाव से इसके निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। वहीं हिंदू संगठन भी इससे खुश हैं क्योंकि उन्होंने ही प्रशासन के संज्ञान में इस मामले को लाया था और साफ-साफ शब्दों में कहा था कि ये धार्मिक जगह है इसलिए शौचालय का निर्माण कार्य यहां पर मुनासिब नहीं है।
बता दें कि इसको लेकर स्थानीय लोगों के अलावा हिन्दू संगठनों ने खुलकर विरोध किया था। आपको बता दें कि सागर नगर निगम द्वारा धार्मिक स्थल के सामने मौजूद जगह पर शौचालय निर्माण कराया जा रहा था, जिसका कई संगठनों ने विरोध किया था, कलेक्टर संदीप जी.आर ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए रोक लगाने की कार्यवाही की, साथ ही नगर निगम को निर्देश दिए गए की अन्य कहीं उपयोगी जगह पर शौचालय निर्माण करें।
दरअसल बीते दिन रविवार को स्थानीय नागरिक और विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अजय दुबे, डा, उमेश सराफ और पप्पू तिवारी समेत कई लोगों ने विरोध दर्ज कराया था।