काम करते समय व्यक्ति को क्या हुआ, किसी को पता नहीं चला, पुलिस पता लगाएगी असली वजह |SAGAR TV NEWS|
एक व्यक्ति की डेड बॉडी संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई मिलने से सनसनी फैल गयी। एक तरफ जहां इसे हादसा बताया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ परिजन मर्डर की आशंका जता रहे हैं। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके के नंदरई गांव की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि की आशंका जता रहे है स्थानीय ग्रामीणों से पथरिया थाना को गांव के सजिया हार के पास संबेल टैंक का काम चल रहा था और एक व्यक्ति की बुरी तरह जली हुई डेड बॉडी बरामद हुई है। मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पथरिया के बबलू जैन के यहां काम करता था। बॉडी की हालत को देखते हुए बिजली का करंट लगने से जान जाने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मृतक के परिजन मर्डर का आशंका जता रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पथरिया थाना से पुलिस मौके पर।पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है।
मृतक की पहचान मनोहर उर्फ गुड्डू कडेरे उम्र 50 साल निवासी जेरठ के रूप में की गयी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस चुके थे और पास ही बिजली के तार मौजूद थे। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हादसा करंट की चपेट में आने से हुआ होगा।
मामले में थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से जान जाना प्रतीत हो रहा हैं फिलहाल पंचनामा कार्यवाई कर बॉडी को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जाँच की जा रही है।