Sagar- मंडी में रिकॉर्ड 35 हजार कुंतल की खरीदी, मक्का के गिरे दाम, सोयाबीन में तेजी |SAGAR TV NEWS|

 

सागर कृषि उपज मंडी में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अनाज की रिकॉर्ड खरीदी की गई, सोमवार को 35575 क्विंटल उपज की डाक हुई है भारी आवक आने के पीछे पिछला सप्ताह है क्योंकि पिछले सप्ताह में 5 दिन लगातार मंडी बंद होने से खरीदी नहीं हो सकी थी केवल शुक्रवार और शनिवार को डाक हुई थी और इसके साथ सप्ताह का समापन हो गया था सोमवार को सबसे अधिक 25600 गेहूं की आवक हुई जिसमें मक्का के भाव में गिरावट देखने को मिली अधिकतम भाव में 20 और न्यूनतम भाव में 100 रुपया की कमी आई, लेकिन सोयाबीन के अधिकतम भाव में 220 रुपए की तेजी आई मंडी में हुई आवक के भाव की बात करें तो गेहूं का न्यूनतम भाव 2100 मॉडल भाव 2490 और उच्चतम भाव 2690 रुपया क्विंटल रहा,

 

सरसों का न्यूनतम भाव 5605 और अधिकतम भाव 6595 रुपया रहा, चना का न्यूनतम भाव 4150 मॉडल भाव 5000 अधिकतम भाव 5250 रुपए मिला, मसूर का न्यूनतम भाव 5405 मॉडल भाव 5795 अधिकतम भाव 8000 रुपया रहा बटरी का न्यूनतम भाव 2505 अधिकतम भाव 4500 रुपए मिला, अरहर का भाव 5295 रुपया प्रति क्विंटल उड़द का भाव₹6000 प्रति क्विंटल तेवड़ा का न्यूनतम भाव 1360 अधिकतम भाव 2975 रुपया प्रति क्विंटल रहा

 

 

लेकिन 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक जो किसान भाई सोयाबीन लेकर मंडी आ रहे हैं और वह भावांतर योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे किसान इन तीन दिवस में मंदी आने से परहेज करें क्योंकि भाव अंतर पोर्टल इन तीन दिन में बंद रहेगा और उन्हें सरकार से मिलने वाली भावांतर की राशि का लाभ नहीं मिलेगा तो जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और सोयाबीन लेकर आने वाले हैं तो वह 1 जनवरी के बाद ही आए

 

 


By - sagar tv news
29-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.