Sagar - दूध उबालते समय गैस लीकेज होने से सिलेंडर में लगी आग, माँ-बेटा पहुंचे अस्पताल |SAGAR TV|

 

दूध उबालते समय गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। जिससे मां बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें तत्काल सागर रेफर करना पड़ा। घटना सागर के खुरई थाना इलाके से सामने आई। बताया जा रहा है कि खैरा नाका स्थित महर्षि कॉलोनी में देर रात उस समय एक बड़ा हादसा हुआ। जब घर के लोग दूध उबाल रहे थे।

आरोप है कि खुरई में एकमात्र गैस एजेंसी संचालक की मनमानी और लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

 

 

 

 


दरअसल रात में अचानक एक घर से लोगों और बच्चों के चिल्लाने की जोर-जोर से आवाज आने लगी तो कॉलोनी के लोगों की नींद खुल गई। जब आसपास ने देखा तो मां बेटे आग से झुलसे हुए थे। जानकारी के मुताबिक सिंगपुर गांव के रहने वाले 42 साल के द्वारका सेन अपनी 65 साल की मां रामरानी सेन, पत्नी ओर दो बच्चों के साथ रहते हैं। रात करीब एक बजे दूध उबालने के दौरान द्वारका सेन और उनकी मां झुलस गई। जिनके दोनों हाथ, चेहरा ओर सीना आग से बुरी तरीके से झुलस गया। वहीं उनकी मां भी चपेट में आ गई।

 

 

 

 

पड़ोसियों ने तत्काल दोनों को बचाया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों ने बताया कि शाम को ही इन्होंने सिलेंडर लिया था और रात में सिलेंडर लगाया तभी यह घटना हुई है। अगर समय रहते आग को बुझाया नहीं जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। परिवार में दो छोटे बच्चे भी थे। गैस एजेंसी संचालक बिना जांच किए हुए उपभोक्ताओं को सिलेंडर दे देते हैं जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं।--------


By - sagar tv news
30-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.