Sagar - 108 अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन हुआ सख्त, अवैध कॉलोनी बसाने वालों FIR की तैयारी
अवैध कॉलोनियों के फैलते मकड़ जाल को लेकर प्रशासन अब कार्यवाई करने के मूड में है। अब सीधे एफआईआर की तैयारी की जा रही है। दरअसल सागर जिले के खुरई में लगातार अवैध कॉलोनियां बढ़ती जा रही हैं। जहां भोलेभाल लोगों को लुभावने ऑफर दिखाकर अवैध कॉलोनी में प्लाट बेच दिया जाता है और फिर परेशानियां शुरू हो जाती हैं। सीएमओ राजेश मेहतेले ने 108 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बाकायदा थाना प्रभारी को पत्र जारी कर एफआईआर करने का जिक्र किया गया है।
बताया जा रहा है कि खुरई शहर के 32 वार्डो में कुछ सालों से अवैध कॉलोनियों का व्यापार चरम पर पहुंच चुका है। इसके लिए न तो प्रशासन से कोई अनुमति ली गई है और न ही कोई इनके पास दस्तावेज हैं। अब नगर पालिका ने ऐसे कालोनाइजरों पर कार्रवाई करने के मूड में नज़र आ रहा है। नगर पालिका ने इसका भी जिक्र किया है कि नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 ग़ के अनुसार भू स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने का प्रावधान है।
सीएमओ राजेश मेहतेले ने बताया की खुरई शहरी और देहात थाना प्रभारी को अलग-अलग 108 पत्र लिखे गए हैं। जिसमें हर कालोनाइजर का नाम, उसके पिता का नाम, पता, पटवारी हल्का नंबर, खसरा नंबर, रकबा नंबर का भी उल्लेख किया गया है।