सागर कलेक्टर की एक और पहल, अब इस तरह से सीधे कलेक्टर को बताएं अपनी समस्याएं
सागर कलेक्टर संदीप जीआर की मेहनत रंग लाया रही है वह लगातार नवाचार कर रहे हैं जिसका फायदा आमजन को मिल रहा है। अब उन्होंने एक और पहल की है जिसके तहत आमजन अब सीधे कलेक्टर से अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं। मोबाइल नंबर, लैडलाइन, और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी अब लोग कलेक्टर कार्यालय तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
दरअसल जिले के नागरिकों और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने सागर कलेक्टर संदीप जी.आर ने नई पहल की है। जनता की शिकायतों के बहुत जल्द निराकरण के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों को और ज्यादा प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने हमेशा यही स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारियों को भी हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सागर के नागरिक अलग-अलग माध्यमों से कलेक्टर कार्यालय तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं।
जिनमें आधिकारिक लैंडलाइन/CUG नंबर: जिला प्रशासन के आधिकारिक नंबर मोबाइल 6269110133, या 07582-221900 (कार्यालय) के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं नागरिक अपने सुझाव, शिकायतें लिखित में dm-sagar@mp.gov.in पर भेज सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सागर जिला प्रशासन के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल और फेसबुक पेज के माध्यम से भी अपडेट हासिल किए जा सकते हैं।
इस सब के अलावा हर मंगलवार कलेक्ट्रेट कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में नागरिक कलेक्टर से प्रत्यक्ष संवाद कर सकते हैं। कलेक्टर कार्यालय द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक तौर पर जारी किए गए नंबरों पर ही भरोसा करें।--------