किसान की आंखों में मिर्ची झोंककर 25 लाख लूट ले गए बदमाश, किसी ने नहीं की मदद |SAGAR TV NEWS|
किसान की आंखों में मिर्ची झोंककर 25 लाख रुपये के लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। किसान चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की, घटना एमपी के अशोकनगर की है। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक परिचित ने किसान के परिवार को सूचना दी। किसान लखबिंदर ने बताया की रामपुरा मोहल्ला निवासी रिश्तेदार जज्जी से रुपए उधार लिए थे। जज्जी को 24 लाख रुपए और एक अन्य व्यक्ति को 1 लाख रुपए देने थे। जिससे दो बैग में भरे कैश तौलिए में लपेटकर बाइक पर आगे रखे थे।
मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने किसान को रोका और आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर किसान को याद आया कि वो मोबाइल घर पर भूल गया है। जिसे लेने के लिए बाइक मोड़कर लौट रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े तीनों बदमाशों ने उसे रोक लिया और पास के खेत के बारे में पूछताछ की।
बातचीत के दौरान एक बदमाश के हाथ में पन्नी थी। उसने अचानक झपट्टा मारकर आंखों में मिर्ची डाल दी। किसान ने बैग बचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा बदमाश बैग छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद लखबिंदर ने लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने नहीं सुना, फिर एक परिचित ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने किसान को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान, देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पानी में डाली हुई मिर्ची भी मिली। पुलिस ने किसान से घटना के बारे में पूछताछ की साथ ही जांच भी शुरू की है।