Sagar -एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे से आ रही थी अजीब आवाजें, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 

सागर के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे से सुबह करीब 5:00 बजे अचानक किसी के चिल्लाने की आवाजे आने लगी, जिसकी वजह से तालाब किनारे ड्यूटी में तैनात गार्ड हैरान रह गए, आवाजों को सुनकर गार्ड ने अपनी सुपरवाइजर और पुलिस थाने को सूचना दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे पिलर पर खड़े एक बुजुर्ग को नाव की मदद से बाहर लेकर आई जिनकी पहचान सदर निवासी राम प्रसाद रैकवार के रूप में की गई.

 

 

 


दरअसल बुधवार की सुबह चेतन सैनी रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे जैसे-जैसे उजाला हो रहा था वैसे ही तालाब के अंदर से चिल्लाने की आवाज आने लगी थी जब देखा तो कॉरिडोर के नीचे बीच तालाब पर एक व्यक्ति खड़े हुए थे जब इनको बाहर निकाल तो पता चला कि यह रात में अपने एग्रीकल्चर के ऑफिस से घर जाने के लिए निकले थे लेकिन वह एलिवेटेड कॉरिडोर पर खड़े हो गए

 

 

 

 

राम प्रसाद रैकवार के अनुसार इसी दौरान पीछे से उन्हें किसी ने धक्का दे दिया और वह तालाब में गिर गए इसके बाद पर रात भर कड़ाके की ठंड में तालाब के पानी और कॉरिडोर के प्लर पर खड़े रहे रामप्रसाद सदर के कछियाना मोहल्ला निवासी हैं बाहर निकालने के बाद उनके बेटे को बुलाया और सपोर्ट कर दिया राम प्रसाद का आज ही 31 दिसंबर को नौकरी का आखिरी दिन था और रिटायरमेंट होने वाला था


By - sagar tv news
31-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.