Sagar - असद उर्फ अथर्व त्यागी मामले में नया मोड़, प्लांट बेचकर शादी करने वाले बेटी के पिता का बड़ा खुलासा

 

सागर के मकरोनिया निवासी असद खान से अथर्व त्यागी बनने वाले मामले में नया मोड़ सामने आया है, इसमें आरोप है कि असद उर्फ अथर्व ने दूसरी शादी करने के इरादे से यह प्रपंच किया है क्योंकि वह अपने समुदाय से बाहर अपनी पुरानी प्रेमिका से शादी करना चाहता है और उसमें वर्ग अड़चन ना बने ऐसा इसलिए किया है सोशल मीडिया पर इसी तरह की बातें चल रही है, इनको जानने वाले उनकी पत्नी के साथ फोटो शेयर करके इस तरह की जानकारियां साझा कर रहे हैं.

 

 

 

लेकिन इनको बल तब मिला, जब असद के ससुर यानी उनकी पत्नी के पिता सलीम खान ने कहा की शादी के डेढ़ साल बाद ही उनके परिवार के लोग हमारी बेटी की दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगे थे यहां तक की वह उसका पूरा खर्चा उठाने और इनकी शादी में जो 18 20 लाख का खर्च हुआ था वह भी वापस करने को तैयार थे लेकिन हमारी बेटी का कहना था की शादी एक बार ही होती है.

 

 

 

सलीम खान ने बताया कि नवंबर 2020 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी अपने भांजे असद से की थी वह मजदूरी का काम करते हैं इतनी हैसियत नहीं होने के बावजूद बेटी खुश रहे इसलिए प्लांट बेचकर यह शादी की थी लेकिन जब से धर्म परिवर्तन की खबर सुनी है कुछ समझ में नहीं आ रहा है की क्या हो गया है

 

 

 


बता दे की मकरोनिया निवासी 33 साल के युवक ने बनारस में जाकर सनातन धर्म में वापसी करने की बात कही बताया कि उसे मंदिरों में जाना अच्छा लगता था इसलिए ऐसा किया अलग-अलग मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से हुई बात में उसने इस बात को भी कहा था कि उसकी शादी नहीं हुई है लेकिन जब उसकी परिजनों को पत्नी के मायके वालों को जानकारी लगी तो उनके होश उड़ा गए और इसके बाद असद की सच्चाई लाने के लिए वह मीडिया के सामने आए हैं


By - sagar tv news
31-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.