सागर- सूने घर बने चोरों का आसान निशाना! खुरई की साहू कॉलोनी में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप

 

अगर आप अपने घर को सूना छोड़कर कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपको सतर्क करने के लिए है। सागर जिले के खुरई शहर में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला खुरई के जेल रोड स्थित साहू कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक बंद पड़े मकान में सेंध लगाकर कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार भगवानदास चंदेल वार्ड की साहू कॉलोनी निवासी तोरण सिंह कुर्मी अपने पूरे परिवार के साथ गांव बिसराई गए हुए थे। करीब एक माह से उनका घर पूरी तरह सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे मंगलसूत्र, बिछिया, पायलें और अंगूठी सहित अन्य जेवरात चोरी कर लिए।

 

 

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर जब तोरण सिंह कुर्मी घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। इसके बाद पीड़ित ने शहरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शहरी पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

इस मामले में शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि सूने घरों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोग सतर्क रहें। बाहर जाते समय घर में किसी परिचित या रिश्तेदार को जरूर ठहराएं। यदि यह संभव न हो तो अपने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी जानकारी देकर जाएं। पुलिस नियमित गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल, इस चोरी की घटना के बाद साहू कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

 

 


By - Sagar tv news
31-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.