सागर में पहाड़ी पर छिपा था शराब का जखीरा, मोतीनगर पुलिस ने 1.84 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

 

शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सागर शहर के मोतीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुरई रोड स्थित ग्राम गढ़ोली खुर्द के पास ठाकुर बाबा पहाड़ी पर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 16 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 1 लाख 84 हजार 800 रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक मोतीनगर पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुरई रोड पर ठाकुर बाबा पहाड़ी के आसपास झाड़ियों में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

 

रात करीब 12.30 बजे पुलिस टीम ने देखा कि पहाड़ी के पास झाड़ियों में खाकी रंग के कार्टून रखे हुए हैं और उनके पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। जैसे ही पुलिस ने उसे रोका, युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम पिता सुल्तान सिंह घोषी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ोली खुर्द बताया। इसके बाद पुलिस ने झाड़ियों में रखे कार्टूनों की तलाशी ली, जहां से कुल 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार्टून खोलने पर उनमें मैकडॉवल्स और ओल्ड मॉन्क जैसे नामी ब्रांड की शराब पाई गई।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब को पहाड़ी पर छिपाकर किसी बड़े सप्लायर या ग्राहकों तक पहुंचाने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है। मोतीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से इलाके में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता से अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।


By - sagar tv news
31-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.