Sagar -चाय की दुकान भी सुरक्षित नहीं ! खुरई के शिवाजी चौक पर चोरी, गैस सिलेंडर तक ले उड़े चोर

 

सागर जिले के खुरई शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने सड़क किनारे लगने वाली एक छोटी सी चाय की दुकान को भी अपना निशाना बना लिया है। ताजा मामला शिवाजी चौक के पास का है, जहां रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने चाय की दुकान से नकदी सहित जरूरी सामान चोरी कर लिया। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार शिवाजी चौक के पास सड़क किनारे चाय की दुकान चलाने वाले बसंत राम रैकवार रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। उन्होंने दुकान का पूरा सामान एक लोहे की पेटी में सुरक्षित रख दिया था। लेकिन सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो पेटी खुली हुई थी और सामान गायब था।

 

 

 

 

चोरों ने पेटी में रखा गैस सिलेंडर, करीब 300 रुपए नगद, लगभग 1500 रुपए के गुटखा पाउच, 500 रुपए की बीड़ी-सिगरेट, माचिस, डेढ़ किलो शक्कर के अलावा चाय बनाने के बर्तन और चाय पत्ती भी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की सूची देखकर पीड़ित दुकानदार हैरान रह गया।

 

 

 

उसका कहना है कि इतनी छोटी दुकान से भी चोरों का इस तरह सबकुछ ले जाना बेहद चिंताजनक है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। सभी ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि शिवाजी चौक जैसे व्यस्त इलाके में भी चोरी होना पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े करता है।

 

 

 

 

पीड़ित बसंत राम रैकवार ने शहरी थाना खुरई में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चाय की दुकान ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। चोरी के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और कामकाज पर भी असर पड़ा है। फिलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र के छोटे दुकानदारों में डर का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाए और चोरों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि मेहनत से रोजी-रोटी कमाने वालों की मेहनत यूं ही चोरी न हो।


By - sagar tv news
01-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.