सागर- तिरंगे की रोशनी से जगमगाया बीना! तीनों ओवरब्रिज बने देशभक्ति का प्रतीक

 

सागर- तिरंगे की रोशनी से जगमगाया बीना! तीनों ओवरब्रिज बने देशभक्ति का प्रतीक

 

 

नए वर्ष और गणतंत्र दिवस से पहले सागर जिले के बीना नगर देशभक्ति के रंगों में रंग गया है। नगर के तीनों प्रमुख ओवरब्रिज तिरंगे रंगों की आकर्षक रोशनी से जगमगा उठे हैं। जैसे ही शाम ढली, लाल, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने पूरे नगर को एक अलग ही आभा से भर दिया। इस विशेष आयोजन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार द्वारा स्विच ऑन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया और नगर पालिका के मुख्य नगर अधिकारी राहुल कौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। नए वर्ष और गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओवरब्रिजों पर लगाई गई तिरंगा लाइटें न केवल नगर की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को भी जागृत करेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों को राष्ट्रीय गौरव का एहसास कराएगी। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि तिरंगे रंगों में सजे ये ओवरब्रिज बीना नगर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब शहर का हर कोना देशभक्ति के रंगों में सजा होगा, तो स्वाभाविक रूप से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना और अधिक मजबूत होगी।

 

 

पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी मूल्यों को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। वहीं सीएमओ राहुल कौरव ने बताया कि नगर के तीनों प्रमुख ओवरब्रिजों पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। ये लाइटें ऊर्जा की बचत के साथ लंबे समय तक आकर्षक रोशनी प्रदान करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन लाइटों के नियमित रखरखाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई है, ताकि यह रोशनी लंबे समय तक शहर की शान बनी रहे। फिलहाल, तिरंगे रंगों में नहाए ओवरब्रिज बीना की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं और हर राहगीर को देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं।

 


By - Sagar tv news
01-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.