Sagar- स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चो की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने दिल जीत लिया
सागर के जॉय एंड कैंपियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में Annual Sports Meet का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज मुखर्या ने दीप प्रज्वलन किया। फिर संबोधन में कहा खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया,
इसके अलावा यहां खेलो में यहां जलेबी रेस, नींबू रेस, बैग पैकिंग रेस, कैरम, चेस, लूडो,कबड्डी .तवा फेंक आयोजित हुई, क्लास 1 की जलेबी रेस में हर्षवर्धन,देव कुर्मी, रुद्र पटेल ने पहला दूसरा तीसरा स्थान हासिल किये, क्लास 2 की बैग पैकिंग रेस में अहद खान,कबीर सोनी,राघव यादव क्लास 3- 4 की नींबू रेस में आस्था अहिरवार / हर्षिता यादव, हर्षिता सेन और मुस्कान सेन विजेता रहे, कार्यक्रम के समापन पर परिणाम घोषित किए गए, जिनमें सीनियर सेकेंडरी वर्ग में ब्ल्यू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया