Sagar - नए साल का असर, ट्रेनों में आवाजाही बढ़ने से ठसाठस भारी ट्रेनें
नया साल मनाने के लिए लोग अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से धार्मिक और पर्यटन स्थल जा रहे हैं। जिसको लेकर ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। तस्वीरें सागर के बीना रेलवे स्टेशन की हैं जहां बीना जंक्शन से निकलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
बता दें की रेलवे जंक्शन पर मथुरा वृंदावन, मैहर, खाटू श्याम, प्रयागराज, तिरुपति बालाजी, बनारस, चित्रकूट, दतिया पीतांबरा पीठ, सांवरिया सेठ, उज्जैन महाकाल जाने वाली ट्रेनों में अलग ही नजारा देखने को मिला। ट्रेन का आलम यह था कि जनरल कोच से लेकर स्लीपर कोच में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं थी। नया साल मनाने को लेकर लोगों में उत्साह है और उन्हें अपने नियत स्थान पर भी जल्दी पहुंचना है। ऐसे में कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। ऐसे में सैकड़ों यात्री परेशान भी हो रहे हैं।
देखा जाए तो त्योहारों और नए साल जैसे खास मौकों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में अक्सर ही इस तरह के नजारे दिखाई देते हैं। कई लोगों मजबूरी में सफर करना पड़ता है। तो इसके अलावा और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।