Sagar- खनन माफियाओं के हौसलें बुलंद, अधिकारी को घर में घुसकर पीटा..

 

सागर जिले में कई जगहों पर शासकीय भूमि से अवैध उत्खनन किया जा रहा है, शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं ऐसा ही एक मामला मोती नगर थाना क्षेत्र से सामने आया जहां अवैध रूप से मिट्टी खुदाई करके ले जा रहे माफिया को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उसने अधिकारी के साथ न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि घर में घुसकर मारपीट की और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

 

 

 


मामला रतौना स्थित शासकीय पशु प्रजनन केंद्र का हैं जहां अवैध खनन को रोकने पर ड्यूटी पर तैनात लेखापाल पर हमला किए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रबंधक डॉक्टर राकेश गौतम ने बताया कि शासकीय पशु प्रजनन केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन कर ले जा रहे एक युवक को ड्यूटी पर तैनात लेखापाल ने देख लिया। लेखापाल ने जब युवक को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी कपिल पाराशर ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

 

 

 


घटना के बाद लेखपाल राज किशोर दुबे अन्य कर्मचारियों के साथ मोतीनगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और शासकीय कर्मचारी से मारपीट के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
01-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.