नए साल पर प्रसिद्ध कुंडेश्वर मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भोलेनाथ की झलक पाने बेताब दिखे लोग

 


नए साल के मौके पर भक्तगण भगवान की भक्ति में डूबे हुए नज़र आये, लोगों ने अपने अपने हिसाब से इस दिन को खास बनाया, और मंदिरों में जाकर शीश झुकाते हुए भगवान से प्रार्थना की, आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें टीकमगढ़ के प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर की हैं जहां पर इतनी तादाद में लोग दर्शनों के लिए पहुंचे की
हर तरफ सिर्फ और सिर्फ लोगों की भीड़ ही नज़र आ रही थी, सबसे खास बात ये रही की लोगों ने बहुत अच्छे से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये।
बताया गया कि हज़ारों श्रद्धालुओं ने यहां आकर भगवान शिव जी के दर्शन किये।

 

शिव धाम कुंडेश्वर आने के लिए लोगों की इतनी भयंकर भीड़ उमड़ी की टीकमगढ़ से कुंडेश्वर तक करीब 6 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोग फंसे रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था, इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपना कर्तव्य निभाया और व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। ये आलम इसलिए था क्योंकि कुंडेश्वर स्थित भगवान भोलेनाथ की महिमा बड़ी निराली मानी जाती है।
बता दें कि नए साल के मौके पर दर्शन करने टीकमगढ़ ही नहीं बल्कि कई अन्य जगहों से लोग कुंडेश्वर पहुंचे। जहां भोलेनाथ के दर्शन कर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की
मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासन द्वारा दर्शनों के लिए मुख्य इंतजाम किए गए थे।


By - sagar tv news
02-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.