ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन लेकर चंपत हुआ चोर, नज़र चुराकर की चोरी
एक युवक ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचा जिसे कोई भांप नहीं पाया की ये चोर है और चोरी के इरादे से दुकान में आया है। उसने दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा, और जैसे ही उसे मौका मिला तो उसने सोने की चैन अपने पास रखते हुए वहां से भाग निकला, व्यापारी समेत अन्य लोगों ने तुरंत उसका पीछा भी किया, जिसके बाद एक संदेही को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। घटना छतरपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बजरिया स्थित मां लक्ष्मी ज्वेलर्स पर चेन देखने के बहाने आए एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार संदीप सोनी ने बताया कि आरोपी चेन देखने आया था, इसी दौरान वह चेन लेकर फरार हो गया। टीआई अरविंद सिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब दुकानदार दूसरी चेन दिखाने लगे, उसी समय आरोपी भाग निकला। अन्य व्यापारियों की सूचना पर लोगों और पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद कुछ दूरी पर एक संदेही को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सुख साहब सिंह बुंदेला निवासी गुलगंज के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करते हुए जांच शुरू की।--------