सागर: नववर्ष पर श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति का सेवा महाअभियान, दाल-बाटी, वृक्षारोपण व जनकल्याण कार्य किए

veaks

सागर: नववर्ष पर श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति का सेवा महाअभियान, दाल-बाटी, वृक्षारोपण व जनकल्याण कार्य किए

सागर। मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा नववर्ष के अवसर पर वैदानती मंदिर, रामघाट परिसर में बहुआयामी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति सदस्य महेंद्र पाठक ने किया।

इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए दाल-बाटी भोजन वितरण किया गया। साथ ही समिति के डॉ. एच. डी. कोरी ने अपने पिता स्वर्गीय श्री किशन सौदागर की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया एवं मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।

कार्यक्रम में पार्षद रूबी पटेल एवं कृष्णकांत पटेल द्वारा जरूरतमंद बच्चों को पेन, कॉपी, कंपास, गर्म कपड़े वितरित किए गए। मंदिर के महंत जी ने समिति के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि यह प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में शौचालय निर्माण से आमजन को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस दौरान समिति द्वारा सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर, विजय चंदू कोरी, राजेश फुसकेले, महेन्द्र (मुन्ना) पाठक, लक्ष्मीनारायण, मोहन यादव, परमानंद कोरी, उमाशंकर रैकवार, डॉ. हरदास कोरी, शैलेन्द्र पटेल, कांशीराम कोरी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, जगदीश कोरी, गणेश बीनावारे, माधव शिक्षक, यशवंत साहू, कालूराम मासाव, अरविंद, सुनील कोरी, दिनेश कोरी, मुरलीधर मामा, संजय कोरी, यशोदा कोरी, दीपा प्रजापति, कल्पना कोरी, नेहा कोरी, मालती बाई, कमला बाई, प्रियांशु सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर दाल-बाटी वितरण, वृक्षारोपण, शैक्षणिक सामग्री वितरण, शौचालय निर्माण एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसे चार प्रमुख सेवा कार्य किए गए।

 


By - Sarju Patel, Sagar Tv News
02-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.